लोकसभा चुनाव 2019ः तहसीन पूनावाला ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में दाखिल की अर्जी

मालेगांव ब्लास्ट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। साध्वी प्राची की उम्मीदवारी के खिलाफ कई नेताओं ने नाराजगी जताई है। आज कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में अर्जी दी है।
Tehseen Poonawalla files complaint with Election Commission against candidature of Pragya Singh Thakur from Bhopal Parliamentary constituency by BJP for #LokSabhaElections2019 ; "requests EC to debar her from contesting elections as she is a terror accused". pic.twitter.com/hCyfeSgFnX
— ANI (@ANI) April 18, 2019
साध्वी प्राची को भाजपा ने भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। पूनावाला ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने से रोका जाए। उनके मुताबिक साध्वी की उम्मीदवारी ध्रुवीकरण करने की कोशिश है।
I have filed a complaint with the #ElectionCommission to not allow #SadhviPragyaSinghThakur ji from contesting the #LokSabhaElections2019 as she is a terror accused. Hardik Patel a riot accused was also prevented by the EC.
— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) April 18, 2019
I state: I am not a member of any political party 1n pic.twitter.com/JfaaOH82E2
उन्होंने एक ट्वीट भी किया है और उसमें लिखा है कि मैंने इलेक्शन कमीशन को एक पत्र लिखा है जिसमें मैंने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से रोका जाए क्योंकि उन पर आतंकवाद के आरोप हैं। हार्दिक पटेल को भी दंगे फैलाने के आरोप में ईसी ने चुनाव लड़ने से रोका है। मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं।
साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के एलान के बाद से ही कई नेता इस बात का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के सुशील शिंदे ने कहा है कि बीजेपी देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है वहीं पार्टी जीतू पटवारी ने कहा कि ये असली-नकली संत की लड़ाई है।
इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि आंतक के आरोपी को बीजेपी ने टिकट क्यों दिया। उन्हें खराब सेहत के आधार पर जमानत मिली है तो वो चुनावी मैदान में क्यों हैं?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS