तेजस्वी यादव ने किया बीजेपी पर हमला, बोले- 'भाजपा के लोग अफवाह फैलाने में माहिर है'

Tejasvi yadav : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने में माहिर है और नकारात्मक राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी पर आरोप लगाया जाएगा तो क्या उन पर किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौतों का आरोप लगेगा? इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्ष ने तो कभी उन पर ऐसा आरोप नहीं लगाया।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना में यह बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति देश के लिए और बिहार के लिए सही नहीं है। किसान आंदोलन में कितने लोग मारे गए थे, लेकिन विपक्ष ने तो इस तरह का कोई सवाल नहीं उठाया। इन्होंने सदन चलने नहीं दिया। यह बयान उन्होंने पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर दिया है।
#WATCH नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं। अगर इस तरह का आरोप लगाया जाए तो क्या प्रधानमंत्री पर भी किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौतों का आरोप लगेगा? विपक्ष ने तो कभी उनपर ऐसा आरोप नहीं लगाया: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना pic.twitter.com/gBicm3OZYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
लाठी चार्ज से हुई थी बीजेपी कार्यकर्ता की मौत
बता दें कि 13 जुलाई यानी गुरुवार को बीजेपी के कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे बीजेपी के एक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS