Telangana Elections: BJP ने 14 उम्मीदवारों के साथ आखिरी लिस्ट की जारी, इन पर जताया भरोसा

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में आज नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों के साथ अपनी आखिरी सूची जारी की है। पार्टी ने पूर्व एमएलसी एन रामचंदर राव को मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सेरिलिंगमपल्ली से रवि कुमार यादव को टिकट दिया है।
तीन लोकसभा सासंदों को बीजेपी ने मैदान में उतारा
भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है। अमित शाह ने 10 अक्टूबर को आदिलाबाद में एक सार्वजनिक बैठक और शहर में 'पेशेवर और बुद्धिजीवियों की बैठक' को संबोधित करके भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of 14 candidates for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Telangana. pic.twitter.com/y2vVKDlgzO
— ANI (@ANI) November 10, 2023
अपनी पहली सूची लिस्ट में भाजपा ने अपने फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के लिए पिछले साल उनके निलंबन को रद्द करने के बाद उनकी गोशामहल सीट से टिकट दिया है। इसके चुनाव समिति के प्रमुख इटेला राजेंदर को हुजूराबाद से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व बीआरएस नेता निवर्तमान विधानसभा में करते हैं।
कुमार को करीमनगर से और दो अन्य सांसदों, सोयम बापू राव और धर्मपुरी अरविंद को बोथ और कोरातला से मैदान में उतारा गया है। राज्य से भाजपा के चार लोकसभा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री और इसके प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी एक और सांसद हैं जिनका नाम पहली सूची में नहीं है। भाजपा सत्तारूढ़ बीआरएस के लिए मुख्य चुनौती बनकर उभरने की पुरजोर कोशिश कर रही है और कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS