Telangana Elections 2023 Updates: तेलंगाना में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 63.94 फीसदी हुआ मतदान

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। राज्य में करीब 3.17 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आज 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले चार राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। तेलंगाना में वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इन चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।
तेलंगाना राज्य की बात करें तो यहां बीआरएस लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ यह विधानसभा चुनाव जीतने के लिए संघर्ष कर रही है। इस विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं बीजेपी ने भी इस बार सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि, ये तो जनता ही बताएगी कि तेलंगाना की सत्ता का ताज किस पार्टी के सिर पर सजेगा। अपडेट के लिए यहां जुड़े रहे।
शाम 5 बजे तक 63.94% मतदान
तेलंगाना में शाम पांच बजे तक 63.94 फीसदी वोटिंग हो गई है। यहां सीएम केसीआर, औवेसी और के. कविता समेत कई दिग्गजों ने वोट डाला है।
3 बजे तक हुई 51.8 फीसदी वोटिंग
तेलंगाना में सुबह सात बजे से 119 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। यहां 3 बजे तक 51.8 फीसदी वोटिंग हुई है।
सीएम केसी राव ने डाला वोट
मुख्यमंत्री केसी राव ने सिद्दीपेट के चिंतामडका में वोट डालने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाया।
#WATCH | Telangana CM KC Rao shows indelible ink mark on his finger after casting vote in Chintamadaka, Siddipet #TelanganaElections pic.twitter.com/8RyQrYWCP7
— ANI (@ANI) November 30, 2023
एक्टर महेश बाबू ने डाला वोट
एक्टर महेश बाबू ने आज हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Telangana Elections | Actor Mahesh Babu cast his vote at a polling booth in Jubilee Hills, Hyderabad today. pic.twitter.com/SrsJky2FDk
— ANI (@ANI) November 30, 2023
दोपहर 1 बजे तक 36.68 फीसदी मतदान
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। यहां दोपहर 1 बजे तक 36.68 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, सीएम केसीआर ने भी परिवार सहित वोट डाला है।
#TelanganaElections | 36.68% voter turnout recorded in Telangana till 1pm pic.twitter.com/jbcqT8K7Yd
— ANI (@ANI) November 30, 2023
तेलुगु एक्टर जगपति बाबू ने डाला वोट
तेलुगु एक्टर जगपति बाबू ने हैदराबाद के फिल्म नगर सांस्कृतिक केंद्र मतदान केंद्र पर डाला वोट
#WATCH | Telugu actor Jagapathi Babu after casting vote at Film Nagar Cultural Centre polling station in Hyderabad pic.twitter.com/ndkYUmG8rm
— ANI (@ANI) November 30, 2023
एक्टर विजय देवरकोंडा ने डाला वोट
एक्टर विजय देवरकोंडा तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल पहुंचे।
#WATCH | Actor Vijay Deverakonda arrives at Jubilee Hills Public School in Hyderabad to cast his vote in Telangana Assembly elections pic.twitter.com/BkZmqbsHba
— ANI (@ANI) November 30, 2023
11 बजे तक हुई 20.64% वोटिंग
तेलंगाना में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक यहां 20.64% वोटिंग हुई है। यहां 119 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
Telangana records 20.64% voter turnout till 11am pic.twitter.com/qUDbvpeKGD
— ANI (@ANI) November 30, 2023
साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने डाला वोट
साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने हैदराबाद के जुबली हिल्स के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।
#WATCH | Telangana Elections | Actor Naga Chaitanya arrives to cast his vote at the polling booth at the Govt Working Women's Hostel in Jubilee Hills, Hyderabad. pic.twitter.com/ehfTubl0Qx
— ANI (@ANI) November 30, 2023
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने डाला वोट
यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या वह सीएम होंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कहते हैं, "85 विधायक हैं, हर कोई सीएम पद के लिए सक्षम है। चुनाव के नतीजे आने के के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसके अलावा उन्होंने अपना वोट भी डाला।
#WATCH | Telangana Elections | When asked if he would be the CM if Congress comes to power, State Congress president Revanth Reddy says, "There are 85 MLAs, everyone is capable for CM post. There is a process..." pic.twitter.com/lw8u1abjv5
— ANI (@ANI) November 30, 2023
साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती ने डाला वोट
साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती ने रंगा रेड्डी जिले के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
#WATCH | Actor Venkatesh Daggubati exercised his right to vote in Hyderabad Presidency Degree and PG College, Manikonda, in Rajendranagar constituency of Ranga Reddy district#TelanganaElections pic.twitter.com/DiwHiparB3
— ANI (@ANI) November 30, 2023
तेलंगाना में मतदान के बीच BRS और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
तेलंगाना में मतदान के बीच BRS और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह झड़प जनगांव में बूथ के बाहर हुई है। यहां BRS और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को संभाला।
#WATCH | Telangana Elections | A scuffle broke out between groups of workers of Congress, BJP and BRS at a polling station in Jangaon. The situation was brought under control with Police intervention. pic.twitter.com/TjT8hgqMhc
— ANI (@ANI) November 30, 2023
सुबह 9 बजे तक हुआ 8.52 फीसदी मतदान
तेलंगाना में सुबह सात बजे से 119 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक 8.52 फीसदी मतदान हुआ है।
8.52% voter turnout recorded in Telangana till 9am pic.twitter.com/8Mzve2eGmG
— ANI (@ANI) November 30, 2023
एक्टर श्रीकांत ने डाला वोट, लोगों से की वोट डालने की अपली
एक्टर श्रीकांत ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'प्लीज अपना वोट जरूर डालें।'
#WATCH | Actor Srikanth casts his vote in the Jubilee Hills area of Hyderabad, and says, "Please do cast your vote."#TelanganaElections pic.twitter.com/zhn1q3h4vG
— ANI (@ANI) November 30, 2023
असदुद्दीन ओवैसी ने डाला वोट
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।
#WATCH | AIMIM President Asaduddin Owaisi casts his vote in Hyderabad#TelanganaElections2023 pic.twitter.com/yRay76Vjex
— ANI (@ANI) November 30, 2023
परिवार के साथ वोट डालने पर पहुंचे एक्टर चिरंजीवी
एक्टर चिरंजीवी और उनका परिवार हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
#WATCH | Telangana Elections | Actor Chiranjeevi and his family arrive at a polling booth in Jubilee Hills, Hyderabad to cast their votes. pic.twitter.com/gCeuI6IscA
— ANI (@ANI) November 30, 2023
कांग्रेस जुबली हिल्स विधायक उम्मीदवार ने डाला वोट
#WATCH | Former cricketer and Congress Jubilee Hills MLA candidate Mohammad Azharuddin casts his vote in Hyderabad#TelanganaElections2023 pic.twitter.com/HTwZz3xMsO
— ANI (@ANI) November 30, 2023
अल्लू अर्जुन ने डाला वोट
एक्टर अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वोट डाला। इस दौरान वह लाइन में खड़े हुए नजर आएं। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Actor Allu Arjun after casting his vote in Hyderabad's Jubilee Hills area#TelanganaElections2023 pic.twitter.com/YbIrZxo5VM
— ANI (@ANI) November 30, 2023
पीएम मोदी ने वोटर्स से की अपील
पीएम मोदी ने वोटर्स से अपील करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मैं तेलंगाना की अपनी बहनों और भाइयों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।
I call upon my sisters and brothers of Telangana to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I particularly urge young and first time voters to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023
119 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
Voting begins for the #TelanganaElections2023; 2,290 candidates from 109 parties including the national and regional parties are in the fray. pic.twitter.com/hlgJXczj44
— ANI (@ANI) November 30, 2023
मतदान से पहले कांग्रेस नेता ने किया दावा
तेलंगाना में मतदान से एक दिन पहले पहले कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि मतदान अच्छा होगा और भगवान की इच्छा से हम जीतेंगे...बहुत सकारात्मक परिणाम आएंगे।
#WATCH | Ahead of polling day in Telangana, Congress leader Mohammad Azharuddin says, "We have worked hard. I hope the turnout will be good and God-willing we will win...Very positive" pic.twitter.com/erTYH4RIFz
— ANI (@ANI) November 29, 2023
बीजेपी नेता राजा सिंह ने किया जीत का दावा
चुनाव पर बीजेपी नेता राजा सिंह का कहना है कि तेलंगाना की जनता से हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 3 दिसंबर को तेलंगाना में कमल खिलेगा। बीजेपी 40 सीटें जीत सकती है और 50 सीटों पर दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
#WATCH | On Telangana elections, BJP leader Raja Singh says," We have a good response from people of Telangana. On 3rd December, lotus will bloom in Telangana. We can win 40 seats and give tough competition to other parties in 50 seats." pic.twitter.com/Sp8FMFMSKI
— ANI (@ANI) November 29, 2023
ये है साल 2018 के विधानसभा चुनाव का रिपोर्ट कॉर्ड
बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने 88 सीटें जीतीं। इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने 19 सीटें जीतीं और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 2 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 1 सीट जीती, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 7 सीटें जीतीं थी। इसके अलावा निर्दलीय ने एक सीट जीती थी।
ये भी पढ़ें- Telangana Elections 2023: 14 साल पहले का आमरण अनशन दिलाया जा रहा याद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS