तेलंगाना: लड़की अपने घर में मृत मिली, दूसरे धर्म के युवक के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग- पुलिस को है ये शक

तेलंगाना (Telangana) के आदिलाबाद जिले के नागल कोंडा गांव (Nagal Konda village) में एक 21 वर्षीय लड़की अपने घर पर मृत पाई गई है। पुलिस ने ऑनर किलिंग (Honor Killing) का अंदेशा जताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का कथित तौर पर दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। करीब दो महीने पहले प्रेमी और प्रेमिका (Boyfriend And Girlfriend) घर से भाग गए थे और महाराष्ट्र (Maharashtra) में रहने लगे थे। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज। शिकायत के आधार पर तेलंगाना पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
बीते शुक्रवार को लड़की अपने घर में मृत पाई गई है। लड़की के गले पर कई चोट के निशान भी हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को लड़की के पिता ने बताया, बेटी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। आदिलाबाद में पुलिस अधीक्षक उदय कुमार रेड्डी ने कहा, हमें संदेह है कि उसके पिता ने दूसरे धर्म के लड़के के साथ भाग जाने पर उसकी हत्या कर दी होगी। उस समय परिवार बातचीत करके लड़की को वापस आया था और उसके पिता बहुत परेशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
दलित युवक की हत्या
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक 25 वर्षीय दलित व्यक्ति की कथित तौर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यक्ति का दुसरे समुदाय की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS