तेलंगाना: नाबालिग से 8 महीने तक 80 लोगों ने किया गैंगरेप, चौंकाने वाला हुआ खुलासा

तेलंगाना (Telangana) में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को पुलिस (Police) के द्वारा बचा लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आठ महीने के दौरान 80 से अधिक पुरुषों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप (Gangerape) किया है। आठ महीने से अधिक समय तक वेश्यावृत्ति (Prostitution) के लिए मजबूर हुई लड़की को पुलिस ने 19 अप्रैल को गुंटूर (Guntur) में बचाया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बीटेक के एक छात्र समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की को सवर्ण कुमारी नाम की महिला ने गोद लिया था। जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान नाबालिग लड़की की मां एक अस्पताल में भर्ती थी। यहीं पर सवर्ण कुमारी की नाबालिग की मां से दोस्ती हो गई। जल्दी ही लड़की की मां की मौत हो गई और सवर्ण कुमारी ने उसके पिता को बताए बिना उसे गोद ले लिया।
पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की। इस मामले के संबंध में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 के महीने में की थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र की पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को बचाया। आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकाने वाली वास्तविकता का पता चला।
चौंकाने वाला हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 8 महीने से 13 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। पुलिस ने नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने वाली मुख्य आरोपी महिला की पहचान की। जिसके बाद लड़की को बचा लिया गया।
एएसपी ने खुलासा किया, नाबालिग लड़की की उम्र और स्थिति का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने उसे खरीदा। जिस कारण लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस फरार कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी सुप्रजा ने कहा, इस मामले का एक आरोपी लंदन में है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 कार, 53 मोबाइल, 3 ऑटो और बाइक बरामद की है आरोपियों को विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से गिरफ्तार किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS