जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने यूपी और बिहार के दो लोगों की हत्या की, जानें कैसे दिया घटना को अंजाम

जम्मू कश्मीर में आतंकी आम नागरिकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने श्रीनगर और पुलवामा में 2 गैर-स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह श्रीनगर में और यूपी के सगीर अहमद पुलवामा में घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलवामा में आतंकियों द्वारा फायरिंग करने पर गंभीर रूप से घायल हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले सगीर अहमद की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।
आतंकियों ने अरविंद को अपना निशाना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बनाया। सेना का इलाके में सर्च अभियान जारी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक महीने से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अबतक 5 नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने सबसे पहले श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोली मारकर एक गोलगप्पा विक्रेता की हत्या की। अरविंद कुमार पुराने श्रीनगर शहर में गोलगप्पे बेचता था। इसके बाद आतंकियों ने पुलवामा के लित्तर इलाके में कारपेंटर सगीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी।
सगीर अहमद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है। सगीर अहमद को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। वहीं इसके बाद आतंकियों ने पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया, लेकिन गनीमत यह रही है उनका निशाना चूक गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS