UP को दूसरी और झारखंड को मिलेगी पहली Vande Bharat Express, जानें रूट

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) ट्रेनों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी की जा रही है। इसके संचालन के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। इसके अलावा झारखंड (Jharkhand) को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है।
लखनऊ से गोरखपुर तक चलेगी वंदे भारत
उत्तर प्रदेश को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को लखनऊ और गोरखपुर के बीच शुरू करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कर सकती है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं, उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में है। वहीं, पहले ये ट्रेन 25 अप्रैल को शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Fact Check: वंदे भारत ट्रेन की छत से टपका पानी, छाता लेकर दिखा ड्राइवर
यात्रा का समय और दूरी
लखनऊ-गोरखपुर के बीच फिलहाल गोरखधाम एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है और दोनों ट्रेनें करीब चार घंटे 45 मिनट का समय लेती हैं। वहीं, वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच चार घंटे से भी कम का समय लगेगा।
झारखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा वालों को भी तोहफा
झारखंड को पहली वंदे भारत मिलने वाली है। इसका संचालन रांची से पटना के बीच होने की संभावना है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि वंदे भारत के लिए रांची-पटना का रूट अभी तय नहीं हुआ है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि वंदे भारत को रांची से पटना वाया गया होते हुए चलाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS