भगवंत मान कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले सामने आई है लिस्ट, 2 हो सकते हैं उपमुख्यमंत्री! 3 महिलाओं को जगह

पंजाब (Punjab) में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की जानकारी मिल गई है। अब उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की एक लिस्ट सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि पंजाब में भगवंत मान की कैबिनेट में कुल 11 सदस्य शपथ लेंगे। जिसमें से 3 महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।वहीं दूसरी तरफ इस बार पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को कौन-कौन विधायक मंत्री पद की शपथ लेगा। इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचार के दौरान वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर हिंदू और दलित समुदाय से 11 उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ऐसे में दो विधान दो विधायकों को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा जिसमें हरपाल सिंह चीमा का नाम सबसे आगे चल रहा है
ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
1. हरपाल सिंह चीमा
2. कुलतार सिंह सांडवा
3. अमन अरोड़ा
4. गुरमीत सिंह मीत हेयर
5. जयकिशन सिंह रोडी
आप के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी दखल नहीं देगी। पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी आजादी दे रखी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS