भारत में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 87 हुई, कर्नाटक-तेलंगाना में इतने केस आमने आए

भारत में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 87 हुई, कर्नाटक-तेलंगाना में इतने केस आमने आए
X
कर्नाटक में नए मामलों की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने की है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 8 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। कर्नाटक और तेलंगाना में ओमिक्रॉन के नए केस सामने आने के बाद भारत में Omicron वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 87 हो गई है। कर्नाटक में पांच मामले दर्ज किए गए है, जबकि पड़ोसी राज्य तेलंगाना में गुरुवार को 4 और राजधानी दिल्ली में भी चार नए मामले दर्ज किए गए थे।

कर्नाटक में नए मामलों की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने की है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 8 हो गई है।कर्नाटक में नए वैरिएंट के जो पांच मामले दर्ज किए गए हैं उनमें एक 70 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक में एक 19 वर्षीय व्यक्ति यूके से लौटा है। एक 36 वर्षीय व्यक्ति देश की राजधानी दिल्ली से लौटा है। एक 70 साल की बुजुर्ग महिला दिल्ली से लौटी है। एक 52 साल का व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा है। एक 33 साल का व्यक्ति साउथ अफ्रीका से लौटा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आया था। यह केस देश का पहला मामला था। इसके बाद से लगातार देश में नए वेरिएंट के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर, तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन व्यक्ति केन्या से लौटे थे। चौथा व्यक्ति भारतीय मूल का है। राज्य में नए वैरिएंट की कुल संख्या अब छह हो गई है।

Tags

Next Story