The Kashmir Files पर लगी राज्य सरकारों में होड़, अब असम के मुख्यमंत्री ने जारी किया अनोखा फरमान

देश भर में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म The Kashmir Files ने धूम मचा रखी। जिसको लेकर देश की कई राज्य सरकारों में आपस में होड़ लगी हुई है। अबतक 8 राज्यों में इस फिल्म पर टैक्स फ्री (Tax Free) कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब असम सरकार ने फिल्म के समर्थन में एक अनोखा फरमान जारी किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने ऐलान किया है कि अगर राज्य सरकार के कर्मचारी The Kashmir Files देखते हैं, तो उनको आधे दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को केवल इस बारे अपने वरिष्ठ अधिकारी को बताना होगा और इसके साथ ही अगले दिन फिल्म का टिकट जमा करना होगा।
वही इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा (Assembly) में कहा कि मुस्लिम (Muslims) राज्य में सबसे बड़ा समुदाय बन गए हैं और उन्हें बहुसंख्यक समूह (Majority Groups) की तरह व्यवहार करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में सबूत होने का दावा किया, हालांकि उन्होंने इसे सदन में पेश नहीं किया।
Glad to announce that our Govt employees will be entitled for half-day special leave to watch #TheKashmirFiles.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 15, 2022
They will have to only inform their superior officers and submit the tickets the next day. pic.twitter.com/RNQzOk9iCK
सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल के अभिभाषण ( Speech) पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि राज्य की आबादी में मुसलमानों की संख्या 30-35 फीसदी है. लगभग एक करोड़ की आबादी के साथ, वे सबसे बड़े समुदाय हैं और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बंगाली भाषी मुसलमानों (Muslims) पर सांप्रदायिक सद्भाव (Communal Harmony) सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी डाली।
सरमा ने कहा कि असम के मुसलमान पहचान के संकट का सामना कर रहे हैं और वे डरे हुए हैं। बता दें द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir File) को पहले हो भाजपा (BJP) शासित 8 राज्यों में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। जिसमें हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और त्रिपुरा राज्य शामिल है। वही बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इस फिल्म की तारीफ की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS