भारत के तीन राज्यों में गर्मी बढ़ाएगी लोगों की परेशानी, तापमान पहुंचेगा 50 डिग्री के पार

2022 के प्री-मॉनसून(Pre-Monsoon) सीजन में ही राजस्थान(Rajasthan), मध्यप्रदेश(Madhya Pardesh) और गुजरात(Gujrat) में अभी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। तीनों ही राज्यों में मौसम(Weather) लंबे समय से शुष्क और गर्म मौसम रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ सौराष्ट्र (Saurashtra) और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति सामने आई है। हालांकि, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई हुई बारिश भी गर्मी से निजात दिलाने में सफल नहीं हो सकी।
जून महीनें में भी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिली है। शुरुआत से ही तीनों राज्यों में शुष्क और गर्म पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के पार जाने का पूर्वानुमान है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू(Sri Ganganagar, Hanumangarh and Churu) जैसे स्थान 50 डिग्री पार करने में सक्षम हैं।
स्कॉईमेटर वेदर(Skymet Weather) के मुताबिक, अभी आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। पश्चिम से शुष्क हवाएं जारी रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर ही रहेंगे, उत्तर-पश्चिम या मध्य भारत पर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा। मानसून हालांकि तेज गति से आगे बढ़ रहा है। परंतु उसका इन राज्यों पर हवा की दिशा में बदलाव या मानसून पूर्व गतिविधियों में वृद्धि का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मानसून के आसार न बनने की वजह से इन राज्यों में गर्मी से निजात मिलने की संभावना कम है। यानी अभी आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानियां उठानी पड़ेंगी। हालांकि, पहले ही गर्मी से लोग दो चार हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS