भारत में मंकीपॉक्स का कहर: अब दिल्ली में मिला तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को किया अपडेट

भारत (India) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक तरफ मंकीपॉक्स से पीड़ित पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई तो वहीं दिल्ली (Delhi) में तीसरे मामले की पुष्टि हो गई है। अब तक देश में कुल मंकीपॉक्स वायरस की चपेट में 9 लोग आ चुके हैं, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी मूल का एक 35 साल का शख्स मंकीपॉक्स से पीड़ित पाया गया है। जबकि अभी तक इस शख्स ने विदेश की यात्रा भी नहीं की है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 9 और दिल्ली में तीन मामले सामने आ चुके हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के पहले मंकीपॉक्स के मरीज को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले 34 साल का शख्स पॉजिटीव पाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वह 14 लोगों के संपर्क में था, इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। लेकिन उनमें से किसी में भी लक्षण नहीं थे।
अफ्रीकी मूल के शख्स को दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि सोमवार रात को ही मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दूसरी तरफ संसद में मंगलवार को जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अब तक भारत में मंकीपॉक्स के 8 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 5 मरीजों ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी।
आगे कहा कि मंकीपॉक्स के 8 मामलों में से 5 केरल से हैं। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल से ही सामने आया था। उन्होंने कहा कि हाल में में एक 22 साल का शख्स यूएई की यात्रा कर भारत लौटा था, उसकी भी मंकीपॉक्स की वजह से मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS