Maharashtra Assembly Election : अब तक 35 सौ से ज्यादा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। 27 सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन (4 अक्टूबर) अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3750 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर दिया है। प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एकसाथ चुनाव हो रहे हैं।
5 अक्टूबर को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी, अगले दो दिन यानी 7 अक्टूबर तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी ली जा सकती है। प्रदेश में सभी सीटों पर एक साथ 21 अक्टूबर को मतदान होंगे और 24 तारीख को नतीजे घोषत किए जाएंगे।
महाराष्ट्र की सियासी पिच पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरी है। वहीं कांग्रेस भी तमाम मतभेदों को भुलाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर चुनावी दावेदारी पेश कर रही है।
कांग्रेस के भीतर मची अंतर्कलह उसकी चुनावी दावेदारी को कमजोर करती है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने पार्टी के बड़े नेताओं पर आरोप लगाया कि वह पार्टी को तबाह करने पर तुले हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव में प्रचार से भी खुद को अलग कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS