होली से अगले दिन भारत में फिर पहुंचेंगे 3 राफेल, इस दिन मिलेंगे 9 और लड़ाकू विमान बढ़ाएंगे IAF की ताकत

भारत विरोधी देशों को जवाब देने के लिए अब देश में 3 और राफेल आने वाले हैं। यह राफेल होली के अगले दिन यानि 30 मार्च को आने वाले है। जो देश की सेना को ओर भी ताकतवर बनाएंगे। इसके साथ ही 9 लड़ाकू विमान अगले महीने यानि अप्रैल में मिलेंगे। इससे देश की शक्ति बढ़ेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 राफेल विमान एक से दो दिन में अंबाला (Ambala) में लैंड करेंगे। इसके बाद मार्च से अगले महीने अप्रैल के दूसरे हफ्ते में 9 और (Rafal Fighter Jet) राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत आएंगे।
राफेल लेने के लिए निकल चुकी है टीम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाकू विमान राफेल को लेने के लिए भारतीय वायुसेना की टीम फ्रांस के लिए निकल चुकी है। यह टीम 3 लड़ाकू विमानों की खेप लेकर 30 से 31 मार्च को फ्रांस से अंबाला पहुंचेगी। इसके बाद अप्रैल में 9 और राफेल विमान देश में मगाये जाएंगे। इसके लिए डील लगभग फाइनल हो चुकी है। वहीं बता दें कि आज से 5 साल पूर्व 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमान राफेल को खरीदने के लिए 59 करोड़ रुपये का सौदा किया गया था। फ्रांस की कंपनी ने इस सौंदे के बाद पहली बार 28 जुलाई को 5 राफेल भारत पहुंचाये थे। इसी के बाद पिछले महीने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में बताया था कि अब तक 11 राफेल विमान भारत पहुंच चुके हैं। जबकि मार्च माह तक कुल 17 विमान भारत पहुंचेंगे। वहीं अगले साल यानि 2022 तक राफेल का पूरा बेड़ा भारत पहुंच जाएगा। जिसके बाद हमारी सेना की ताकत कई गुणा बढ़ जाएगी।
ये हैं राफेल की खूबियां
राफेल की खूबियों की बात करें तो यह लड़ाकू विमान बहुत ही एडवांस है। लड़ाकू विमान राफेल चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है। यह एक नहीं बल्कि कई रोल निभाने में सक्षम कॉम्बैट फाइटर जेट है। यह ग्राउंड सपोर्ट से लेकर डेप्थ स्ट्राइक और एंटी शिप अटैक में सक्षम है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 9500 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम है। राफेल अधिकतम 24500 किलोग्राम वजन के साथ उड़ान भर सकता है। इसकी रफ्तार की बात करें तो यह 1389 किमी प्रति घंटा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS