महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से तीन पुलिसकर्मियों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 1 लाख 16 हजार के पार

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से तीन पुलिसकर्मियों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 1 लाख 16 हजार के पार
X
महाराष्ट्र पुलिस के कर्मचारियों से जुड़े कुल 3,689 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,033 एक्टिव केस हैं और 2611 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस की जद में लगातार महाराष्ट्र पुलिसकर्मी आ रहा है। बीते 24 घंटे में 28 पुलिसक्रमियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और 3 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

इसके साथ महाराष्ट्र में अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कर्मचारियों से जुड़े कुल 3,689 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,033 एक्टिव केस हैं और 2611 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। जबकि अबतक 45 पुलिसकर्मियों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने दी है।

महाराष्ट्र में 1 लाख 16 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां पर प्रतिदिन कोरोना वायरस के नये मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3 हजार 307 नये मामले सामने आये हैं।

इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार 752 हो गई है। जिनमें 51 हजार 922 मामले एक्टिव हैं और 59 हजार 166 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं राज्य में बीते 24 घंटे में 114 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 651 हो गया है।

Tags

Next Story