Tik tok समेत 59 एप से हट सकता है बैन, करना होगा ये काम

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है। चीन की टिक टॉक एप समेत 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है टिक टॉक समय 59 चीनी ऐप से बैन हट सकता है। सरकार ने सभी चीनी ऐप पर बैन नहीं लगाया है।
इन एप से हट सकता है बैन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिक टॉक समेत तीन चीनी मोबाइल ऐप से बैन हट सकता है। लेकिन उसके लिए इन कंपनियों को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर काम करना होगा। इन सभी ऐप पर मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकों के डाटा चोरी और उनकी प्राइवेसी लीक को लेकर बैन लगाया है।
इनको लेकर तरह तरह की खबरें आ रही थी। जिसके बाद मोदी सरकार ने इन एप के खिलाफ कार्रवाई की है। आईटी मंत्रालय ने सोमवार को ऐसे 59 चीनी ऐप की लिस्ट जारी की। जो अब भारत में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर से भी हटा दिया है।
बैन लगने के बाद टिकटॉक कंपनी का बयान
टिक टॉक कंपनी पर बैन लगने के बाद उसके अधिकारियों ने कहा है कि सरकार के आदेश का अनुपालन की प्रक्रिया जारी है। कंपनी और सरकार के बीच बातचीत हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टिक टॉक कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हमने किसी भी तरह की कोई जानकारी ना तो चीन और ना ही किसी विदेशी सरकार के साथ शेयर की है। अभी हमारी बातचीत सरकार के साथ चल रही है। सरकार के सभी नियमों का पालन पूरी तरह से कंपनी कर रही है।
मोदी सरकार ने चीनी एप को किया बैन
1. TikTok
2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map
6. Shein
7. Clash of Kings
8. DU battery saver
9. Helo
10. Likee
11. YouCam makeup
12. Mi Community
13. CM Browers
14. Virus Cleaner
15. APUS Browser
16. ROMWE
17. Club Factory
18. Newsdog
19. Beutry Plus
20. WeChat
21. UC News
22. QQ Mail
23. Weibo
24. Xender
25. QQ Music
26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. SelfieCity
29. Mail Master
30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi
32. WeSync
33. ES File Explorer
34. Viva Video – QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault- Hide
40. Cache Cleaner DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago Play With New Friends
44. Cam Scanner
45. Clean Master – Cheetah Mobile
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. QQ Player
49. We Meet
50. Sweet Selfie
51. Baidu Translate
52. Vmate
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. QQ Launcher
56. U Video
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. DU Privacy
इन कंपनियों को करना होगा यह काम
केंद्र की मोदी सरकार ने इन चीनी ऐप पर आईटी सेक्शन 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें बैन किया है। सरकार ने कहा कि नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह ऐप कुछ गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता नागरिकों की सुरक्षा और यूजर्स के डाटा चोरी के संकेत मिले थे। ऐसे में अगर यह कंपनियां साबित कर देती हैं कि इन पर सभी लगे आरोप गलत हैं, तो सरकार इन ऐप पर लगा प्रतिबंध हटा सकती है।
टिक टॉक पर पहले भी लग चुका है बैन
इससे पहले भी चीनी ऐप पर बैन लग चुका है। मद्रास हाईकोर्ट ने एक आदेश के बाद चीनी एप टिक टॉक पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस आदेश को वापस लिया और फिर से टिक टॉक की वापसी हो गई। लेकिन केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित किए गए ऐप को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और प्राइवेसी को खतरा बताते हुए बैन लगाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS