Uttarakhand CM: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत को शपथ दिलाई, ये हैं अब तक के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मोर्या ने रावत को सीएम पद की शपथ पूरे प्रोटोकॉल के तहत दिलवाई। रावत को उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। 0वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी।
उत्तराखंड में राजनीतिक संकट का अंत करते हुए तीरथ सिंह रावत के नाम का ऐलान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया और इससे पहले उन्होंने बीते मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनके नाम की घोषणा निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक के बाद की। विधायकों की बैठक 30 मिनट तक चली।
इससे पहले दिन में पार्टी विधायकों और सांसदों के साथ तीरथ सिंह रावत ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करने के लिए राज्यपाल भवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। 70 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 56 विधायक हैं।
ये हैं अब तक के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट...
1 नित्यानंद स्वामी
2 भगत सिंह कोशियारी
3 एनडी तिवारी
4 बीसी खंडूरी
5. रमेश पोखरियाल निशंक
6. विजय बहुगुणा
7. हरीश रावत
8. त्रिवेंद्र सिंह रावत
9. तीरथ सिंह रावत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS