TMC ने प्रसार भारती के पूर्व CEO जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित

TMC ने प्रसार भारती के पूर्व CEO जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित
X
तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें संसद के राज्यसभा में श्री जवाहर सरकार को मनोनीत करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए नामित किया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि जौहर सरकार को केंद्र की मोदी सरकार के कड़े आलोचक के रूप में जाना जाता है।

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें संसद के उच्च सदन में श्री जवाहर सरकार को मनोनीत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। जौहर सरकार ने करीब 42 वर्ष सार्वजनिक सेवा में बिताए हैं और वे प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रह चुके हैं। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश की और भी बेहतर सेवा करने में सहायता करेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 69 साल के जौहर सरकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। जौहर सरकार ने साल 2008 में नवंबर से फरवरी 2012 तक भारत के संस्कृति मंत्रालय का नेतृत्व भी किया है। जौहर सरकार भारत की समावेशी सांस्कृतिक विरासत को सांप्रदायिक लाभ के लिए उपयोग करने के निरंतर कोशिशों के खिलाफ अभियान का समर्थन करते हैं।

Tags

Next Story