आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था: गिरिराज सिंह

आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था: गिरिराज सिंह
X
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं, वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Cm Mamata Banerjee) पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह का कहना है कि ममता बनर्जी का वही रोल है जो जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था।

ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं, वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म को गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए। मैं आज कह रहा हूं कि आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था।

देश के अंदर कट्टरवादिता से खतरा है

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिंदू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो। एक ज़िला नहीं दर्जनों जिले हैं देश के अंदर जिनमें कट्टरवादिता से खतरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है, मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 90 के दशक में कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार पर 'द कश्मीर फाइल्स' बनी है। इस फिल्म में पंडितों के दर्द को बयां किया गया है। इस फिल्म की पीएम मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने सरहाना की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इस फिल्म को गिरिराज सिंह ने देखा। फिल्म को देखकर सिनेमाघर से बाहर निकले मंत्री भावुक नजार आए थे। उन्होंने कहा था कि इस मूवी को गांव-गांव दिखाया जाना चाहिए।

Tags

Next Story