हरिभूमि समाचार : 10 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

10 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य हल खोजने के लिये शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता में गठित मध्यस्थता समिति का कार्यकाल शुक्रवार को 15 अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं क्या रहा खास..
न्यायालय अयोध्या
उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य हल खोजने के लिये शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता में गठित मध्यस्थता समिति का कार्यकाल शुक्रवार को 15 अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया है।
न्यायालय राफेल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी तथा अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि राफेल विमान सौदा मामले में आपराधिक जांच कराने के लिये उनकी याचिका खारिज करने संबंधी दिसंबर, 2018 का निर्णय रद्द किया जाए।
चुनाव प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे राजनीति में मिथ्या प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं और बदलाव करने की अपनी ताकत को पहचानें।
चुनाव पीएम मोदी सिख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित पहली रैली में शुक्रवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले का जिक्र किया।
डीजे विवाद
जयपुर, जिले के खंडार थाना क्षेत्र के छाण कस्बे में बृहस्पतिवार को एक धार्मिक स्थल के आगे तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी में एक एएसआई सहित करीब आठ लोग घायल हो गये। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
असम कर्फ्यू
असम के हैलाकंदी शहर में साम्प्रदायिक झड़प के बाद शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। इस झड़प में 15 लोग घायल हो गए थे।
टाइम मोदी
देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बीच 'टाइम' पत्रिका ने अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ एक विवादास्पद शीर्षक छापा है, लेकिन इसके नीचे ही एक अन्य शीर्षक में मोदी की प्रशंसा की गई है।
पाकिस्तान चांद विज्ञान
पाकिस्तान में इमरान खान सरकार ने इस्लामिक कैलेंडर में प्रमुख पर्व एवं पवित्र महीनों का निर्धारण अमावस देखकर किये जाने के कारण कई बार सन्देह की स्थिति बनने के चलते इसका निर्धारण विज्ञान आधारित चंद्र कैलेंडर के जरिये करने का सुझाव देकर रुढ़िवादी मौलवियों का गुस्सा मोल ले लिया है।
परिणाम एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक (आरबीआई) ने 2018-19 की चौथी तिमाही में 838.40 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया है। फंसे कर्ज या गैर-निष्पादित परिंसपत्तियों (एनपीए) का स्तर नीचे आने से बैंक को मुनाफा हुआ। एसबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खेल हाकी भारत
पर्थ, वापसी करने वाले रूपिंदर पाल सिंह के खाता खोलने के बाद युवा स्ट्राइकर सुमित कुमार जूनियर के दो गोल से भारतीय पुरूष हाकी टीम ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया 'ए' पर 3-0 से जीत हासिल की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS