हरिभूमि समाचार : 12 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

12 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह सात बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। आइए जानते हैं क्या रहा खास..
उपराष्ट्रपति वियतनाम
उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन शुएन फुक के साथ शनिवार को मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया।
दिल्ली शराब गिरोह
दिल्ली आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में अवैध विदेशी शराब की आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मतदान दिल्ली ईवीएम
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर रविवार को हो रहे मतदान के दौरान अलग-अलग जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली हैं।
मतदान वीवीआईपी मतदाता
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोगों ने रविवार को दिल्ली में मतदान किया।
पटनायक साक्षात्कार
भुवनेश्वर, लगभग हर साल प्राकृतिक आपदा का कहर झेल रहे ओडिशा के लिये मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है ।
महाराष्ट्र भूकंप
महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह सात बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 आंकी गयी। ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने यह जानकारी दी।
जलवायु परिवर्तन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि पेरिस समझौते के लागू होने के तीन साल बाद जलवायु परिवर्तन संयुक्त राष्ट्र में इस समय का ज्वलंत मुद्दा है।
श्रीलंका मौलाना गिरफ्तारी
श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 47 वर्षीय एक वांछित मौलाना को सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया पर चरमपंथी विचार प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
केंद्रीय उपक्रम रणनीतिक बिक्री
वित्त मंत्रालय केंद्रीय लोक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचने की रणनीतिक प्रक्रिया पर पर फिर से काम कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि संभावित निवेशकों को दस्तावेज जारी करने के चार महीने के भीतर कंपनी की समूची हिस्सेदारी की बिक्री को लेकर प्रक्रिया पूरी हो जाए। इस कदम का मकसद पूरी प्रक्रिया को तेजी से निष्कर्ष पर पहुंचाना है।
एनबीएफसी- संकट
देश का गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी क्षेत्र आसन्न संकट के मुहाने पर खड़ा है। कुछ बड़ी कंपनियों द्वारा की गयी गडबड़ियों और रिण की तंगी से इस क्षेत्र के ध्वस्त होने का फार्मूला तैयार हो चुका है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS