हरिभूमि समाचार : 15 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

हरिभूमि समाचार : 15 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें
X
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने ‘‘नामदार'' को बचाने के लिए ‘‘दो बल्लेबाज'' खड़े किए हैं।

15 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सोचते हैं कि केवल एक ही व्यक्ति देश चला सकता है लेकिन वास्तव में लोग इस देश को चलाते है। आइए जानते हैं क्या रहा खास..

न्यायालय ममता तस्वीर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विरूपित तस्वीर सोशल मीडिया पर कथित रूप से साझा करने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को ''प्रथम दृष्टया मनमानी'' कार्रवाई बताया और उसकी रिहाई में विलंब के लिये राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया।

मौसम मानसून दस्तक

नयी दिल्ली, मौसम विभाग ने इस साल देश में पांच दिन की देरी से मानसून के दस्तक देने की संभावना जताते हुये कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून छह जून को केरल तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

झारखंड पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने ''नामदार'' को बचाने के लिए ''दो बल्लेबाज'' खड़े किए हैं।

पंजाब राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सोचते हैं कि केवल एक ही व्यक्ति देश चला सकता है लेकिन वास्तव में लोग इस देश को चलाते है।

बिहार पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिये अभी भले ही पांच दिन बाकी हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ही अपनी जीत का दावा करते हुए अगले कार्यकाल में नयी 'विकास की गंगा' बहाने का वादा किया।

उत्तर प्रदेश मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बेनामी संपत्ति के आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए बुधवार को दावा किया कि सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले लोग भाजपा में हैं लेकिन उनका हिसाब किताब छिपा हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनहित और देशहित के मामले में उनकी तुलना में प्रधानमंत्री मोदी अनफिट हैं।

चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि जुलाई में भेजे जाने वाले भारत के दूसरे चंद्र अभियान में 13 पेलोड होंगे और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी एक उपकरण होगा।

ओड़िशा चक्रवात

ओडिशा सरकार ने भीषण तूफान फोनी से राज्य को करीब 12000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन किया है। साथ ही उसने आपदा सहायता मानदंडों में ढील देने की मांग की है।

पाकिस्तान दुल्हन वीजा

फर्जी विवाह करके पाकिस्तानी लड़कियों को चीन में तस्करी करके लाए जाने की खबरों के बीच यहां चीनी दूतावास ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों की वीजा पर रोक लगा दी है।

संरा आईएसआईएस प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन आईएसआईएस की दक्षिण एशिया शाखा पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसकी स्थापना 2015 में एक पाकिस्तानी नागरिक ने की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story