हरिभूमि समाचार : 16 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

16 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। दिल्ली की एक अदालत ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हिन्दू चरमपंथी बताकर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में अभिनेता-नेता कमल हासन के खिलाफ दर्ज शिकायत पर बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया। आइए जानते हैं क्या रहा खास..
अदालत कमल हासन
दिल्ली की एक अदालत ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हिन्दू चरमपंथी बताकर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में अभिनेता-नेता कमल हासन के खिलाफ दर्ज शिकायत पर बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया।
न्यायालय आरक्षण
उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिये दस फीसदी आरक्षण की मांग कर रही याचिका पर बृहस्पतिवार को केन्द्र और सीबीएसई से जवाब मांगा।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गोडसे
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एवं मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।
तेजस्वी साक्षात्कार
राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने गुरूवार को कहा कि प्रगतिशील दलों का गठबंधन केंद्र में अगली सरकार बनायेगा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नयी व्यवस्था में एक 'केंद्रीय भूमिका' होगी।
उत्तर प्रदेश रंगदारी
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पिछले रविवार 12 मई को दोपहर 12:10 बजे मंत्री के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर मंत्री और उनके परिवार की हत्या कराने की धमकी दी।
कश्मीर मुठभेड़
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। इस दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।
राहुल गांधी ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से की मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके परिजन से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को 'बर्दाश्त' नहीं किया जाएगा और पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा।
चीन रोवर चांद
चीन के चांग ई - 4 मिशन ने चंद्रमा के अंदरूनी हिस्से में रसायनिक और खनिज संरचना के बारे में कुछ ऐसी जानकारी जुटाई है, जो पृथ्वी और इसके प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) की उत्पत्ति और क्रमिक विकास के रहस्यों पर से पर्दा हटा सकेगा।
आस्ट्रेलिया भारत राधास्वामी
भारत की संस्था 'राधास्वामी सत्संग ब्यास' ने पश्चिमी आस्ट्रेलिया की स्वान घाटी में एक आध्यात्मिक एवं ध्यान केन्द्र स्थापित करने का अधिकार हासिल किया है।
इंडिगो लीड प्रवर्तक
इंडिगो एयरलाइन की कारोबार में वृद्धि की रणनीति अब भी पूर्ववत बनी हुई है और उसे लागू करने के लिए इंडिगो के प्रबंधकों को कंपनी के निदेशक मंडल का पूरा समर्थन है। इस एयरलाइन की परिचालक इंटरग्लोब एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजोय दत्ता ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS