हरिभूमि समाचार : 17 जून 2019 की 10 बड़ी खबरें

17 जून का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सक्रिय विपक्ष महत्वपूर्ण होता है और उसे अपनी संख्या के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं, बल्कि सक्रियता से बोलने और सदन की कार्यवाही में भागीदारी करने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं क्या रहा खास..
संसद मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सक्रिय विपक्ष महत्वपूर्ण होता है और उसे अपनी संख्या के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं, बल्कि सक्रियता से बोलने और सदन की कार्यवाही में भागीदारी करने की आवश्यकता होती है।
कांग्रेस मोइली ईवीएम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर ''गंभीर संदेह'' हैं और यह तय करने के लिए जनमत संग्रह होना चाहिए कि चुनाव ईवीएम से हों या फिर मतपत्रों से कराए जाएं।
शपथ लोस
सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली।
शपथ प्रज्ञा लोस
अपने बयानों के कारण प्राय: विवादों में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को जब लोकसभा की सदस्यता की शपथ ले रही थीं तो वहां भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शपथ लेने के दौरान उन्होंने जब अपना नाम पढ़ा तो उसे लेकर कई विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति व्यक्त की।
बंगाल ममता डॉक्टर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के पुलिस को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सप्ताहभर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के प्रयास में सोमवार को हड़ताली चिकित्सकों के साथ बैठक की।
गुजरात चक्रवात
चक्रवात 'वायु' कमजोर हो गया है और सोमवार आधी रात में गुजरात तट को पार कर इसके 'दबाव' के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है।
अमेरिका भारतीय हत्या
अमेरिका के आयोवा राज्य में एक भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर, उनकी पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत मिले। उनके शवों पर गोली के निशान पाये गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हांगकांग जोशुआ
हांगकांग के प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग सोमवार को जेल से रिहा हो गए और उन्होंने शहर में सरकार के विरोध में हो रहे ऐतिहासिक प्रदर्शनों में शामिल होने का संकल्प लिया।
भारत तेंदुलकर
चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज खान भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 'कन्फ्यूज' थे और उनकी टीम के पास कोई सोच नहीं दिखी।
भारत भुवनेश्वर चोट
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कम से कम दो मैच नहीं खेल सकेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS