हरिभूमि समाचार : 27 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें

27 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन खबरों के मामले में बेहद खास रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की बारहवीं की परीक्षा में बागपत जिले की छात्रा तनु तोमर ने परचम लहराया है। आइए जानते हैं क्या रहा खास....
एअर इंडिया सर्वर
एअर इंडिया में तकनीकी खामी की वजह से पांच घंटे से अधिक समय तक चेक-इन-सॉफ्टवेयर ठप रहने के कारण शनिवार को 155 उड़ानों में देरी हो गई जिससे उसके हजारों यात्री दुनियाभर में कई हवाई अड्डों पर फंस गए।
अदालत सीजेआई मीडिया
एक एनजीओ ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर मीडिया के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रधान न्यायाधीश पर ये आरोप उच्चतम न्यायालय की एक पूर्व कर्मचारी ने लगाए हैं।
भाजपा पूर्व सैनिक
सेना के दो पूर्व उप प्रमुखों समेत सात सेवानिवृत अधिकारी शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस को 'महामिलावटी' करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि इन पार्टियों का एक ही मंत्र है ... 'जात पात जपना, जनता का माल अपना' ।
शाह कांग्रेस
जयपुर, कांग्रेस ने शनिवार को अमित शाह के बयान 'राहुल बाबा, आप आतंकवादियों के साथ ईलू-ईलू करिये' की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह भाजपा की सरकार थी जिसने आतंकियों को रिहा किया और 1999 में एक विमान से उन्हें कंधार लेकर गई।
टापर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की बारहवीं की परीक्षा में बागपत जिले की छात्रा तनु तोमर ने परचम लहराया है।
तमिलनाडु लीड मौसम
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को कहा कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है जिसे 'फनी' नाम दिया गया है।
अमेरिका पाक प्रतिबंध
वाशिंगटन, पाकिस्तान ने अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर दिया है जिसके बाद अमेरिका ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा सकता है और इसकी शुरुआत उसके वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती है।
चीन प्रतिमा
बीजिंग, चीन के दक्षिणपश्चिम प्रांत शिचुआन में स्थित बुद्ध की 71 मीटर ऊंची प्रतिमा को छह माह के गहन निरीक्षण के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह निरीक्षण प्रतिमा की पुनरूद्धार योजना का हिस्सा थी।
गोलीबारी
कोलंबो, श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई।
आईसीसी अंपायर महिला
दुबई, ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक शनिवार को पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी।
कुश्ती एशियाई भारत
भारत के गुरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के 77 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में अब एक ही दिन बचा है। गुरप्रीत को फाइनल में कोरिया के हियोनवू किम ने 8-0 से हराया।
चीन शी बीआरआई करार
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचा विकास की उसकी बेल्ट एंड रोड फोरम (एक क्षेत्र-एकमार्ग) पहल के यहां दूसरे सम्मेलन में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक सत्र में 64 अरब डॉलर के अधिक से सहयोग के करार पर हस्ताक्षर किये गये।
जेपी ऋण शोधन
कर्ज के बोझ से दबी जेपी इंफ्राटेक के ऋणदाता 30 अप्रैल को मुंबई की रियल्टी कंपनी सुरक्षा रियल्टी की अधिग्रहण पेशकश पर निर्णय करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS