हरिभूमि समाचार : 3 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

3 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों ओडिशा और पश्चित बंगाल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी तथा विमानन ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक प्रबंध किये हैं। आइए जानते हैं क्या रहा खास....
न्यायालय न्यायपालिका हरियाणा
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व न्यायाधीश ए के सीकरी को हरियाणा में सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के पदों के लिये आयोजित मुख्य परीक्षा में अपनाई गयी मूल्यांकन प्रक्रिया पर गौर करने की जिम्मेदारी सौंपी। सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिये आयेाजित परीक्षा में 1100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुये थे जिनमें से सिर्फ नौ को इसके लिये जगह मिल सकी।
चक्रवात फैनी गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवात 'फैनी' का केंद्र सुबह 10 बजे तक स्थलीय क्षेत्र में पहुंच गया जिससे इसकी प्रचंडता कम हो गयी। हालांकि इस चक्रवात के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मोदी एयरस्ट्राइक
शहादत और एयर स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह यह साबित करने पर तुली है कि उसकी सरकारों ने भी एयर स्ट्राइक की। कांग्रेस अब 'मी टू - मी टू' कर रही है।
मध्य प्रदेश राहुल
लोकसभा चुनाव के अगले चरण के मतदान से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में अब झिझक कर बोलते हैं और 56 इंच की छाती, युवाओं को रोजगार और 15 लाख रुपये बैंक खाते में डालने की बात नहीं करते हैं।
फैनी चक्रवात
भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान 'फोनी' ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दे दी जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गये।
तेलंगाना ड्रोन प्रतिबंध
हैदराबाद, तेलंगाना में ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट संचालित अत्यधिक छोटे विमानों को उड़ाने पर पांच मई से छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, यह खुफिया सूचना मिली है कि आतंकवादी और असमाजिक तत्व इस तरह की चीजों के जरिए हमले कर सकते हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अमेरिका चीन-भारत पेंटागन
पेंटागन ने एक रिपोर्ट में अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है लेकिन दोनों देशों ने अभी तक इन मतभेदों को उस स्तर तक पहुंचने से रोक रखा है जब 73 दिन तक डोकलाम में गतिरोध की स्थिति बनी रही थी।
पाकिस्तान मसूद अजहर
जैश-ए-मोहम्मद' सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने उसकी संपत्ति जब्त करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
चक्रवात फैनी ईंधन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों ओडिशा और पश्चित बंगाल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी तथा विमानन ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक प्रबंध किये हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग
भारतीय टीम तीन पायदान खिसककर अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गई जबकि पाकिस्तान शीर्ष पर बना हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS