हरिभूमि समाचार : 4 मई 2019 की प्रमुख खबरें

4 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। आज पांचवे चरण के मतदान के तहत चुनाव प्रचार का अन्तिम दिन है, शाम 6 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां की। आइए जानते हैं क्या रहा खास....
सीएम केजरीवाल पर हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने चांटा मार दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान केजरीवाल एक युवक ने हमला किया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम लगभग साढे़ पांच बजे की है। केजरीवाल नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे। तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया।
अदालत अगस्ता वेस्टलैंड मामला
अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले के मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान को काला धन तथा धनशोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को जमानत दे दी।
चक्रवात भारतीय नौसेना पुनर्वास
भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसैन्य कमान ने ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान 'फोनी' से मची तबाही के बाद बड़े पैमाने पर बचाव एवं पुनर्वास के प्रयास शुरू किए।
राहुल चुनाव आयोग
चुनाव आयोग की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जब विपक्ष से संबंधित मामलों की बात आती है, तो आयोग का व्यवहार ''पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण '' हो जाता है।
राहुल-मोदी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह इस बार वर्ष 2014 में किये गये अपने वादों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं।
पीएम मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इस बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर तंज किया और कहा कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' के रूप में समाप्त हुआ था।
पश्चिम बंगाल फोनी
पश्चिम बंगाल के लोगों ने तब राहत की सांस ली जब चक्रवात फोनी शनिवार की सुबह कमजोर पड़ गया। अब यह पड़ोसी बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है।
ओडिशा फानी चक्रवात
चक्रवाती तूफान 'फोनी' से ओडिशा में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। गर्मी के मौसम में दस्तक देने के एक दिन बाद शनिवार को राज्य के लगभग 10,000 गांवों और शहरी क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य शुरू किये गये। इस चक्रवात को दुर्लभतम माना जा रहा है।
अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त
क्यूबा से उत्तरी फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान शुक्रवार की रात रनवे के खत्म होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार विमान में 143 लोग सवार थे।
बांग्लादेश फानी तूफान
'फानी' के शनिवार को बांग्लादेश में दस्तक देने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है।
आईबीबीआई दिवाला संहिता
भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि चलने लायक कंपनियों को बंद होने देने का परिणाम खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) को चाहिए कि वे दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही कंपनियों के बारे में पूरी जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए एवं उनको लेकर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करना चाहिए।
आईएमएफ कार्बन
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने एक नयी रिपोर्ट में कहा है कि कार्बन गैस का उत्सर्जन कम करने के लिये प्रति टन कार्बन डाई ऑक्साइड गैस पर 70 डॉलर की दर से कार्बन कर लगाना सबसे प्रभावी तरीका है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को प्रकाशित हुई।
खेल आईपीएल मुंबई
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये प्ले आफ स्थान अधर में लटका है और टीम रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जरा सी भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
खेल आईपीएल चेन्नई
प्ले आफ स्थान पक्का कर चुकी और तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को होने वाले आईपीएल के अंतिम लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत दर्ज करके पहला स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
खेल मुंबई टी20 अर्जुन
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग के दूसरे सत्र के लिये आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को पांच लाख रूपये में खरीदा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS