हरिभूमि समाचार : 5 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें

हरिभूमि समाचार : 5 मई 2019 की 10 बड़ी खबरें
X
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को प्यार और झप्पी के साथ उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है।

5 मई का दिन खबरों के मामले में बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर केन्द्र में उसके शासनकाल के दौरान देश की साख गिराने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिये हैं। आइए जानते हैं क्या रहा खास....

न्यायालय प्रधान न्यायाधीश

उच्चतम न्यायालय ने रविवार को उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति एस ए बोबडे से मुलाकात की है।

चक्रवात केंद्र

फोनी चक्रवात से प्रभावित ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर एवं पुरी में दूरसंचार एवं जलापूर्ति सेवायें आंशिक रूप से बहाल कर दी गयी हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम युद्ध स्तर पर जारी है।

उप्र पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर केन्द्र में उसके शासनकाल के दौरान देश की साख गिराने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिये हैं।

आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को प्यार और झप्पी के साथ उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।

मनमोहन इंटरव्यू

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए क्योंकि पांच साल का उनका कार्यकाल भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए ''सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहा है।

हत्या राज्यपाल जांच

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम को राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किसी भी चूक का पता लगाने का आदेश दिया है।

ओडिशा चक्रवात राहत

ओडिशा में दो दिन पहले आए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 29 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इजराइल फलस्तीन हमले

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उन्होंने गाजा पट्टी के चरमपंथियों पर आगे और हमले करने का सेना को आदेश दिया है। गाजा की ओर से दागे गए रॉकेट के जवाब में ये हमले करने के आदेश दिए गए हैं।

उकोरिका रॉकेट परीक्षण

उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन की निगरानी में लंबी दूरी वाले कई रॉकेट लॉंचर और सामरिक हथियारों का परीक्षण किया है। नवम्बर 2017 के बाद यह उसका पहला मिसाइल परीक्षण है।

तेल आयात निर्भरता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेशक देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को 10 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अपनी ऊर्जा जरूरत के लिए भारत की विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता बढ़ी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story