Tokyo Olympics: सिल्वर जीतने पर Ravi Dahiya को PM Modi और खेल मंत्री ने दी बधाई, बताया अद्भुत पहलवान

Tokyo Olympics: सिल्वर जीतने पर Ravi Dahiya को PM Modi और खेल मंत्री ने दी बधाई, बताया अद्भुत पहलवान
X
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि दहिया गोल्ड मेडल से चूक गए। लेकिन देश के लिए 57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस हार की जीत के बाद पीएम मोदी से लेकर हर कोई बधाई दे रहा है।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि दहिया गोल्ड मेडल से चूक गए। लेकिन देश के लिए 57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस हार की जीत के बाद पीएम मोदी से लेकर हर कोई बधाई दे रहा है। सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं। उनकी लड़ाई की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीत हार तो खेल का हिस्सा है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रवि दहिया को बहुत-बहुत बधाई। उनके प्रदर्शन से करोड़ो युवाओं को खेलों में आने, खेलों को करियर के रूप में लेने और भविष्य में भारत के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा मिली है।

रवि दहिया ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता और फाइनल मुकाबले में रूसी पहलवान जवुर यूगेव से 4-7 से हार गए। पूरे देश को रवि दहिया से गोल्ड की उम्मीद थी। लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाईयां मिल रही हैं। जबकि टोक्यो ओलंपिक में दीपक पुनिया हार गए हैं। ब्रॉन्ज मेडल के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखया लेकिन आखिरी 6 सेकंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


Tags

Next Story