Toolkit Case: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को Twitter ने बताया 'मैनुपुलेटेड मीडिया', जानें क्या था मामला

कोरोना महामारी के बीच कोविड टूलकिट विवाद में अब एक नया मोड़ आता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को लेकर एक ट्वीट किया। जिसको लेकर शिकायत की गई और अब ट्विटर की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यह मैनुपुलेटेड मीडिया है।
'मैनुपुलेटेड मीडिया' यानी तथ्यात्मक तौर पर गलत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को लेकर ट्विटर ने ट्वीट कर लिखा की यह ट्वीट मैनुपुलेटेड मीडिया है यानी तथ्यात्मक तौर पर गलत है। बता दें कि संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि दोस्तों हम महामारी के दौर में गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए जारी। इस कांग्रेस टूलकिट पर गौर कीजिए।
आगे कहा कि यह मदद से ज्यादा पार्टी का प्रचार काम करता है। आप खुद कांग्रेस को पढ़ सकते हैं। इसके बाद संबित पात्रा के इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने पुलिस के पास शिकायत की और वहीं ट्विटर को भी इसकी शिकायत की थी। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता ने शिकायत की।
जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस की शिकायत के बाद ट्विटर ने अपनी जांच में पाया कि संबित पात्रा का ट्वीट तथ्यात्मक तौर पर गलत है। ट्विटर ने ट्वीट को मैनुपुलेटेड मीडिया कैटेगरी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल, यदि ट्विटर को अपनी जांच में किसी ट्वीट की जानकारी गलत मिलती है। तो ऐसे में ट्विटर उस ट्वीट को मैनुपुलेटेड मीडिया कैटेगरी में डाल देता है।
वहीं बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि टूलकिट के जरिए भारत और देश के पीएम की छवि को बदनाम किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस टूलकिट को फर्जी बताते हुए बीजेपी पर साजिश करने का आरोप भी लगाया था। टूलकिट के तब सामने आया। जब किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर किसानों ने कब्जा कर लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS