Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया इन 10 बातों का खुलासा, जानें आंदोलनजीवियों की क्या थी चाल

Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया इन 10 बातों का खुलासा, जानें आंदोलनजीवियों की क्या थी चाल
X
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूलकिट केस में बड़ा खुलासा किया है।

Toolkit Case: लाल किला हिंसा के बाद किसान आंदोलन को विश्व स्तर पर पहुंचाने के पीछे टूलकिट का इस्तेमाल करने वाले जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि और वकील निकिता जैकब मामले पर खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूलकिट केस में बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के बारे में और दिशा रवि से पूछताछ को लेकर जानकारी दी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने साफ कहा है कि दिल्ली में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश थी। इस टूलकिट में आंदोलन को बिगाड़ने की पूरी रूप रेखा तैयार की गई।

दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुए 10 बड़े खुलासे...

1. दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसान आंदोलन को बिगाड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी पूरी योजना।

2. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दिशा रवि ने टूलकिट को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर किया था।

3. ज्वाइंट सीपी ने कहा कि टूलकिट को विश्वस्तर पर फैलाने साजिश थी। ताकि दिल्ली के माहौल को बिगाड़ा जा सके।

4. टूलकिट में योग और चाय को नुकसान पहुंचाने से लेकर दूतावासों को भी नुकसान पहुंचाने की बात है।

5. दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

6. दिल्ली पुलिस ने बताया कि टूलकिट के पीछे खालिस्तानी संगठन पोएटिक फाउंडेशन थी। साथ ही दिशा जूम मीटिंग में थीं।

7. दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती 4 फरवरी को टूलकिट बनाया गया था। जिसमें गलत जानकारियां दी गई थीं।

8. दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि दिशा ने ही ग्रेटा थनबर्ग को किट भेजी थी। जिसे ग्रेटा ने शेयर किया था।

9. दिल्ली ज्वाइंट सीपी साइबर सेल प्रेम नाथ ने जानकारी दी कि टूलकिट के कई स्क्रीनशॉट खुले स्रोत पर उपलब्ध थे और उनकी जांच की गई थी। जिससे ये जानकारी सामने आई है।

10. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिशा रवि ने टेलीग्राम ऐप के जरीए जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग को टूलकिट भेजा था। जिसमें पूरी जानकारी दी गई थी।

Tags

Next Story