TOP 10 Naxal Attack In India : भारत में हुए अब तक के 10 बड़े नक्सली हमले, जवानों के खून से धरती हो गई थी लाल

TOP 10 Naxal Attack In India : भारत में हुए अब तक के 10 बड़े नक्सली हमले, जवानों के खून से धरती हो गई थी लाल
X
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली (Maharashtra Gadchiroli Naxal Attack) लगातार कहर वरपा रहे हैं। गढ़चिरौली जिले में आज सुबह तड़के एक सड़क निर्माण कंपनी के लगभग 25 वाहनों में आग के हवाले कर दिया। इसके बाद क्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम के वाहन पर IED ब्लास्ट किया। इस हमले में 16 जवान शहीद हो गए।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली (Maharashtra Gadchiroli Naxal Attack) लगातार कहर वरपा रहे हैं। गढ़चिरौली जिले में आज सुबह तड़के एक सड़क निर्माण कंपनी के लगभग 25 वाहनों में आग के हवाले कर दिया। इसके बाद क्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम के वाहन पर IED ब्लास्ट किया। इस हमले में 16 जवान शहीद हो गए। जनकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में पिछले 2 सालों में नक्सलियों द्वारा किया गया यह सबसे बड़ा हमला है।

10 बड़े नक्सली हमले...

1- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का आतंकी तांडव अभी जारी है। गढ़चिरौली में आज कुछ नक्सलियों ने पुलिस वाहन पर आईईडी विस्फोट किया है। जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 15 जवान शहीद होने की खबर सामने आई है। पुलिस वाहन में 16 सुरक्षाकर्मी सवार थे। पुलिस का वाहन पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

2- 9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा के लोकसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की कार पर हमला किया था। जिसमें भाजपा नेता की मौत हो गई थी। मंडावी के साथ इस हमले में चार जवान शहीद हो गए।


3- अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवानों को शहीद कर दिया। ये हमला तब हुआ जब बीएसएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

4- बीते साल अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो जगहों पर हमला किया है। नक्सलियों के हमले में एक जगह पर दूरदर्शन का एक कैमरामैन मारा गया और दो जवान शहीद हो गए थे। तो वहीं दूसरी तरफ अंबिकापुर के दबाग में नक्सलियों ने लैंडमाइन हमला किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।



5- छत्तीगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 13 मार्च 2018 को बारूदी सुरंग में ब्लास्ट करके एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया था। नक्सलियों के इस हमले में 212वीं बटालियन के नौ CRPFके जवान शहीद हो हुए थे।

6- छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा में किरंदुल थाना इलाके के मदाड़ी नाला के निकट बीते साल 21 मई 2018 को नक्सलियों ने 50 किलोग्राम का बारूदी ब्लास्ट किया था जिसमें सीएएफ और डीआरजी के सात जवानों की शहादत हुई थी। यह ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि जवानों का वाहन लगभग हवा में 15 फीट उछला था।



7- झारखंड के लातेहार में नक्सलियों 27 जून 2018 को जवानों के वाहन को लैंडमाइन से उड़ा दिया था। जिसमें छह जवान शहीद और पांच घायल हुए थे।

8- 2 सितंबर 2018 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सड़क पर आइईडी बिछाया था। विस्फोट में एक सेना का एक जवान शहीद हो गया था और 3 घायल हो गए थे। यह हमला नक्सलियों ने उस समय किया था जब जब डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड के जवान जिला मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर फुलबगड़ी थाना के रबड़ीपारा व पोंगाभेज्जी क्षेत्र में सर्च अभियान पर गए थे।


9- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिल में नक्सलियों ने 27 अक्टूबर 2018 को बारूदी सुरंग में ब्लास्ट करके बुलेट प्रुफ बंकर व्हीकल को उड़ाया था। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक समेत चार जवान शहीद हो गए थे। नक्सली हमले में शहीद हुए जवान सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के थे।

10- 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा स्थित मुकराना के घने जंगलों में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया था। इस हमले में 75 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे जिसमें एक जिला पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story