कोरोना का कहर: तमिलनाडु में 10 मई से दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन

भारत में कोरोना वायरस दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। वहीं वैज्ञानिकों ने देश में तीसरी लहर की भी चेतावनी दे दी है।इसी बीच कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु में 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन शुरू होगा और दो हफ्तों तक जारी रहेगा। तमिलनाडु सरकार ने यह फैसला बढ़ते कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए लिया है।
Tamil Nadu government announces complete lockdown for two weeks starting May 10 to control the spread of COVID-19 pic.twitter.com/h6QcZHE0nH
— ANI (@ANI) May 8, 2021
एक दिन में 24 हजार से ज्यादा केस आए
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस से हर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। वर्तमान में कोरोना के मामलों में तमिलनाडु देश में चौथे नंबर पर है। तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 26,465 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 197 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 13,23,965 हो गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या राज्य में 15171 हो गई है। वहीं 11,73,439 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। जबिक अभी तमिलनाडु में 1,35,355 एक्टिव केस हैं। इनका इलाज जारी है।
देश में एक दिन में 4,01,228 नये मामले दर्ज
कोविड-19 इंडिया ओआरजी वेबसाइट के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,01,228 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 4 हजार 191 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,18,86,611 हो गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या देश में 2,38,265 हो गई है। वहीं 1,79,17,085 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। जबिक अभी देश में 37,21,769 एक्टिव केस हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS