झारखंड में दर्दनाक हादसा: गिरिडीह में जहरीली गैस से 3 मजूदरों की मौत, एक की हालत नाजुक

झारखंड के गिरिहीह जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां सफाई के लिए कुए में उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पूरा मामला देवरी स्थित बरवाघघ गांव का बताया जा रहा है। जहां जहरीली गैस के रिसाव की वजह से मजदूरों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान गैस रिसाव के चलते दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य को बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इनका ईलाज हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि देवरी के बरवाघघ गांव में सुबह 11 बजे के आस पास कुछ मजदूर कुएं की सपाई के लिए नीचे उतरे थे। लेकिन इन मजदूरों को नहीं पता था कि गहरे कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इसी जहरीली गैस के रिसाव की वजह से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है।
जानकारों ने बताया कि जब मजदूर सफाई के लिए कुएं में उतरे तो चारों कुएं के अंदर बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन फानन में मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला गया। बाहर निकाले गए बेहोश कर्मचारियों को जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसमें से एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुएं के अंदर गंदा पानी हो गया था। इसलिए कुएं की सफाई के लिए पंप लगाया गया और इसके लिए ही मजदूर कुएं के अंदर गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS