Tripura Election 2023: BJP ने जारी की पहली 48 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसको कहां से मिला टिकट

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections) में कुछ ही दिन का समय बचा है। इसी के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidate List) जारी कर दी है। भाजपा नेता अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक (Union Minister Pratima Bhowmik) को उतारा गया है। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Chief Minister Manik Sah) को टाउन बोरडोवली से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं।
#TripuraElections2023 | BJP candidates for 48 of the total 60 seats declared, 12 candidates to be announced soon.
— ANI (@ANI) January 28, 2023
Chief Minister Dr Manik Saha to contest from Town Bordowali constituency. pic.twitter.com/Qbr0ew93hR
2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने लेफ्ट के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। उससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M) ने त्रिपुरा पर 25 वर्षों तक शासन किया था। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व कांग्रेस नेता और त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देब बर्मन के नेतृत्व वाली पार्टी तिपरा मोथा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन अब इस तरह के किसी भी गठबंधन से इंकार कर दिया गया है।
वहीं, सीपीआई (एम) इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य का चुनाव लड़ रही है। बात दें त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना दो मार्च को होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS