Tripura Election: त्रिपुरा में मतदान खत्म, कई जगहों पर हिंसा की खबरें, जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग?

Tripura Eliection LIVE: त्रिपुरा में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई थी। इस दौरान त्रिपुरा के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। राज्य की 60 सीटों पर मतदान हुआ है। इस चुनावी मैदान में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के अलग-अलग पार्टियों के 259 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। बता दें कि राज्य के 3337 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया हुई। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से संबंधित सारी जानकारियां यहां पढ़िए...
Tripura Assembly Election Updates:
* राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है।
* राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, त्रिपुरा में शाम 4 बजे तक 81.1% मतदान हुआ।
* चुनाव आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40-45 जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन सभी मशीनों को बदल दिया गया और मतदान फिर से शुरू कर दिया गया।
* चुनाव अधिकारी राहुल कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3 बजे तक त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 69.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जोकि अपेक्षाकृत धीमा है। इसके बावजूद, मतदान के अंतिम घंटे के दौरान अभी भी कई मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम मतदान प्रतिशत 85 प्रतिशत से अधिक हो सकता है।
Bru migrant voters are able to exercise their franchise after many years due to rehabilitation ®istration of voters in Tripura. They are seen coming out in large numbers in Haduklaupara in 47 Ambassa Assembly Constituency in Dhalai district.#TripuraElections2023 #IVote4Sure pic.twitter.com/s89WckKfmJ
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) February 16, 2023
* मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से अपने लिए वोट की अपील करने के ट्वीट के लिए नोटिस भेजा।
* टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा, मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत 90% से अधिक होगा और त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है। हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार देने की है इसके बाद हम CM के चेहरे की बात करेंगे।
* त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 51.42% मतदान दर्ज किया गया है।
#TripuraAssemblyElections2023 | 51.35% voter turnout recorded till 1 pm pic.twitter.com/ZRGxvC6vqb
— ANI (@ANI) February 16, 2023
* अभयनगर की 100 वर्षीय महिला लक्ष्मी चंदा ने अगरतला निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद अपना अनुभव साझा किया। नीचे वीडियो में देखें।
#TripuraElections2023: 100 yrs old Laxmi Chanda of Abhoynagar under 6 Agartala constituency shared her experience after casting vote.
— All India Radio News (@airnewsalerts) February 16, 2023
#PollsWithAIR @ceotripura @ECISVEEP @PIBAgartala pic.twitter.com/FiZHURKw5J
* त्रिपुरा में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान के बीच मारपीट की कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। दक्षिण त्रिपुरा के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर CPI समर्थक की पिटाई की खबर सामने आई है। झड़प की खबरों के बीच, त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने कहा, हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
* त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव के लिए अगरतला से वोट डाला। सीएम माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
Agartala, Tripura | LoP and former CM Manik Sarkar casts his vote in Assembly elections#TripuraElection2023 pic.twitter.com/IccUvDEUne
— ANI (@ANI) February 16, 2023
* ECI से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
* त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला।
* बीजेपी सांसद और राज्य के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने गोमती में वोट डाला। उन्होंने कहा, त्रिपुरा लंबे समय तक अंधेरे में रहा। आज युवा आशावान है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्ग भरोसा दिखाते हैं। लोग आज अपने भविष्य के लिए फैसला ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी यहां एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
* त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह नौ बजे तक 13.23% मतदान हुआ।
* त्रिपुरा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 60 विधानसभा सीटों के लिए 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के विधानसभा चुनाव में 3337 मतदान केंद्रों में से 1100 मतदान केंद्र की पहचान संवेदनशील और 28 अति संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में की गई है। इस चुनाव में करीब 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख वोटर्स वोट डालेंगे।
Urging the people of Tripura to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I specially call upon the youth to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2023
त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर त्रिपुरा के लोगों से वोट डालने की अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस बार त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड तोड़ संख्या में मतदान करें और लोकतांत्रिक त्योहार को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा कि मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।
ত্রিপুরার সকল ভাই ও বোনেদের কাছে অনুরোধ যে, শান্তি ও অগ্রগতির ধারা ইতিমধ্যেই বয়ে চলেছে তাকে অব্যাহত রাখতে এবং একটি প্রগতিশীল সরকার গড়তে নিজের ভোটাধিকার প্রয়োগ করুন।
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2023
বেরিয়ে আসুন এবং সমৃদ্ধ ত্রিপুরা গড়তে ভোট দিন।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा के लोगों से विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए अपील की है। अमित शाह ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा के सभी लोगों से अनुरोध है कि पहले से ही चल रहे शांति और प्रगति के चलन को जारी रखने और एक प्रगतिशील सरकार बनाने के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बाहर आकर त्रिपुरा के निर्माण कार्य के लिए मतदान करें।
#WATCH अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।#TripuraElections2023 pic.twitter.com/aXVCt8K8MI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS