त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने पार्टी के कहने पर दिया इस्तीफा, अब आगे क्या?

त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने शनिवार को पार्टी के कहने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब का कहना है कि इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया गया है।
Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb resigns.
— ANI (@ANI) May 14, 2022
(File pic) pic.twitter.com/1WqdEiQqYC
त्रिपुरा में नया नेता चुनने के लिए आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसकी निगरानी के लिए भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव को प्रतिनियुक्त किया है। बता दें कि 2018 में बिप्लब देब राज्य के सीएम बने थे। माना जा रहा था कि आलाकमान पिछले कुछ दिनों से बिप्लब देब की कार्यशैली से खास खुश नहीं थे। बिप्लब देव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनसे इस्तीफा मांगा था।
उन्होंने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है। मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में पार्टी के लिए काम किया है। मैंने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख और सीएम के रूप में त्रिपुरा के लोगों के साथ न्याय करने की कोशिश की है। हर चीज की एक समय सीमा होती है। हम उस समय सीमा में काम करते हैं।
आगे क्या?
बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया। सूत्रों के मुताबिक उनके इस्तीफे को लेकर फैसला भाजपा नेतृत्व की ओर से आया है। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को भाजपा विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS