त्रिपुरा में एक 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, मचा हड़कंप

उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि दो पुरुषों ने मिलकर एक 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया। बता दें कि इस मामले में महिला के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
ये है मामला
जानकारी मिल रही है कि अंजन नाम का एक शख्स एक अन्य के साथ आधी रात को बुजुर्ग महिला के घर में घुसा। इसके बाद दोनों ने मिलकर 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि दोनों उस महिला को अधमरा छोड़कर वहां से फरार हो गए। बता दें कि इसके बाद अगली सुबह जब महिला को होश आया तो उसने अपने साथ हुए इस गैंगरेप की घटना की जानकारी अपनी पड़ोसी को दी। बताया जा रहा है कि अंजन नाम का ये शख्स काफी पावरफुल है। इसलिए किसी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस में की गई शिकायत
इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला का मेडिकल टेस्ट कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS