Twitter Down: ट्विटर हुआ डाउन, Sign-In में आ रही दिक्कत, हजारों यूजर्स हुए परेशान

हाल ही में एलन मस्क ट्विटर के नए बॉस बने हैं। जो लगातार कंपनी में बदलाव भी रह रहे हैं। इन बदलावों से यूजर्स परेशान हो रहे हैं। अब खबर है कि ट्विटर डाउन हो गया है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ट्विटर कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया। क्योंकि कई लोगों को इसके वेब वर्जन में साइन इन करने में परेशानी आ रही है।
ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने शिकायत की कि उनका ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहा है। ट्विटर डाउन होने की कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने बताया कि बीते बुधवार को ट्विटर हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। अमेरिका में बीती शाम 8 बजे के आस पास हजारों यूजर्स को ट्विटर खोलने में परेशानी हो रही थी। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनका ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लोग डाउनडिटेक्टर के कमेंट बॉक्स में जाकर एलन मस्क के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। ट्विटर डाउन की दिक्कत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और नागपुर जैसे शहरों में बताई जा रही है। अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आखिर ट्विटर क्यों डाउन है।
अरबपति एलन मस्क ने इसी साल अक्टूबर 2022 के आखिरी सप्ताह में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का सौदा किा था। तभी से वह ट्विटर में लगातार बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर ब्लू में कई नई सुविधाएं लाने पर काम कर रहे हैं। जिसमें से एक सशुल्क सेवा बनाना भी शामिल है। ट्विटर विभिन्न श्रेणियों के लिए कई रंगों में वेरिफाइड फीचर्स को लाया गया है। कई कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS