Twitter ने IT Minister रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को किया ब्लॉक, फिर यह वजह बताकर एक घंटे बाद किया अनब्लॉक

Twitter ने IT Minister रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को किया ब्लॉक, फिर यह वजह बताकर एक घंटे बाद किया अनब्लॉक
X
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपना ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होते ही ट्विटर को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने Twitter का स्क्रीनशॉट Koo ऐप पर शेयर किया। बाद में ट्विटर अकाउंट अनब्लॉक होने पर यहां भी कई स्क्रीनशॉट शेयर किए।

केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच चल रही जंग के बीच शुक्रवार को आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इसकी वजह संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन को बताया गया। अकाउंट ब्लॉक होते ही रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर खुद नियमों का पालन नहीं करता और उसका सारा ध्यान केवल अपना एजेंडा चलाने पर है। हालांकि एक घंटे बाद ट्विटर ने चेतावनी देते हुए दोबारा से उनके अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ' मित्रों! आज बहुत ही अनोखी बात हुई। ट्विटर ने कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के चलते लगभग एक घंटे तक मुझे अकाउंट को ऐक्सेस नहीं दिया और बाद में इसे ऐक्सेस करने की इजाजत दे दी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'ट्विटर की यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4 (8) के घोर उल्लंघन में से एक थी। उन्होंने कहा कि अकाउंट ब्लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया।'


Tags

Next Story