Twitter Down: अब ट्विटर हुआ डाउन, यूजर्स ने पूछा- क्या छंटनी का असर है

बीते सप्ताह व्हाट्सएप डाउन (whatsapp down) होने के बाद अब सोशल मीडिया का एक और प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के डाउन होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स को अपना ट्विटर अकाउंट लॉगइन (twitter account login) करने में दिक्कत हो रही है।
Dear @TwitterIndia
— Tangent kumar (@KumarTangent) November 4, 2022
Twitter web is not working since morning.
Plz fix it .@elonmusk @twitter#TwitterLayoffs #TwitterDown #twitter #Twitter pic.twitter.com/NQXQ2l6Tmj
यूजर्स जब अपना अकाउंट खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे ट्विटर पेज पर कुछ भी नहीं देख पा रहे हैं। ब्लैंक पेज खुल रहा है। जिसके ऊपर लिखा है कि कुछ गलत हो गया, लेकिन चिंता न करें। Elon Musk का ट्विटर इन दिनों लगातार सुर्खियों में चल रहा है। खबर है कि कंपनी में आज शुक्रवार से छंटनी का दौर शुरू हो रहा है। ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या ये छंटनी का असर है।
कई लोगों ने की शिकायत
केवल वेब यूजर्स को ही इस कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ऐप यूजर्स के लिए चीजें ठीक हैं। कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम को भी आंशिक रूप से आउटेज का सामना करना पड़ा था। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिनका ट्विटर वेब पर चल रहा था। लेकिन कुछ मिनटों के बाद उन्हें भी बंद कर दिया गया है। जाम की शुरुआत करीब तीन बजे हुई। समस्या सुबह करीब 7 बजे गंभीर हो गई और कई लोगों को ट्विटर अकाउंट एक्सेस करने में परेशानी हो रही थी।
कोर्ट पहुंचा ट्विटर का मामला
ट्विटर इन द्वारा कर्मचारियों की छंटनी का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, ट्विटर का मालिकाना हक एलन मस्क के हाथ में पहुंच गया है। उन्होंने पिछले आठ दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें ट्विटर के सीईओ समेत निदेशक मंडल को हटा दिया। शुक्रवार को आधे कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS