Twitter ने एक हफ्ते बाद अनलॉक्ड किया राहुल गांधी का अकाउंट, अन्य नेताओं को भी दी राहत

Twitter ने एक हफ्ते बाद अनलॉक्ड किया राहुल गांधी का अकाउंट, अन्य नेताओं को भी दी राहत
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल आरोप लगाया था कि मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं। यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है

दिल्ली में दलित बच्ची से रेप और मर्डर मामले में परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद विवादों में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्विटर से राहत मिली है। ट्विटर ने एक हफ्ते तक उनका अकाउंट ब्लॉक रखने के बाद बहाल कर दिया है। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं का भी ट्विटर अकाउंट अनलॉक्ड कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, सांसद मणिकम टैगोर, जितेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा आदि के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए थे।

राहुल गांधी ने कल आरोप लगाया था कि मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं। यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के आरोपों के बाद ट्विटर इंडिया ने भी अपना पक्ष रखा था। कहा था कि राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने कुछ दिन पहले दिल्ली में रेप पीड़िता बच्ची के माता-पिता की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद ही उनके ट्विटर अकाउंट को लॉक किया गया है। यह कदम तय नियमों के चलते उठाए गए हैं।

Tags

Next Story