Twitter ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, कश्मीर-लद्दाख को बताया अलग देश, एक्शन में केंद्र सरकार

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर एक बार फिर विवादों में फंस गई है। इस बार ट्विटर की वेबसाइट ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर दी है। जिसके बाद भारत सरकार ट्विटर को नोटिस भेज सकती है। अभी आईटी रूल्स को लेकर भी सरकार और ट्विटर कंपनी के बीच पंगा चल रहा है।
जम्मू और लद्दाख को दिखाया अलग देश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे केंद्रशासित प्रदेशों को अलग देश दिखाया है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग देश बताया है। इससे पहले ट्विटर ने लेह को चीन में दिखाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार कार्रवाई कर सकती है।
ट्विटर के खिलाफ एक्शन में केंद्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई करेगी। क्योंकि कंपनी ने भारत के मानचित्र के साथ छेड़छाड़ की है। यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस तरह की गलती की हो। इससे पहले नवंबर 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन ए गोखले ने बताया था कि ट्विटर ने भारतीय क्षेत्र लद्दाख को चीन का हिस्सा बताया था।
पहले भी ट्विटर मांग चुकी है माफी
इस बात को लेकर भी भारत सरकार ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को भारतीय मानचित्र को गलत दिखाने पर चेतावनी जारी की थी और बाद में ट्विटर इंडिया ने माफी जारी की। जिसे बाद में सुधारा गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS