151 नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे दो भाई, 1968 में शुरू किया था अभियान

151 नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे दो भाई, 1968 में शुरू किया था अभियान
X
बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने अपना दौरा उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री कमला रानी के निधन की वजह से रद्द किया है। कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे दो भाई 151 नदियों से जल इकट्ठा करके लाए हैं। इतना ही नहीं यह दोनों भाई श्रीलंका के 16 स्थानों से मिट्टी भी लाए हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने यह अभियान 1968 से ही शुरू कर दिया था। दोनों भाइयों में से एक राधे श्याम पांडे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इसमें तीन समुद्र और आठ बड़ी नदियों का जल भी शामिल है।

आपको बता दें कि अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके लिए तमाम नेताओं को आमंत्रित भी किया गया है। 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या जाते, लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया है।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने अपना दौरा उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री कमला रानी के निधन की वजह से रद्द किया है। कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में तैयारियों का जायजा लिया था। वह अयोध्या में चल रही तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से तैयारियों के बारे में लगातार जानकारी भी ले रहे हैं।

Tags

Next Story