Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र में दो बसों की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 21 घायल

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana) में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एनएच 6 पर दो लक्जरी ट्रैवल बसों (Luxury Travel Buses) की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है और 21 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को बुलढाणा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने हादसे पर क्या बताया
पुलिस अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि बालाजी ट्रैवल्स नामक कंपनी की एक बस अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) से हिंगोली (Hingoli) जिले लौट रही थी, जबकि रॉयल ट्रैवल्स कंपनी की दूसरी बस नासिक की ओर जा रही थी। नंदुर नाका पर एक बस ने दूसरी को ओवरटेक किया जिसके बाद दोनों में टक्कर हो गई। साथ ही, अधिकारियों की तरफ से यह भी बताया गया कि छह यात्रियों जिनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
Maharashtra | Six passengers dead, 21 injured in collision between two buses in Buldana early morning today pic.twitter.com/oDj2I6Mc19
— ANI (@ANI) July 29, 2023
Also Read: "Maharashtra: मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़ा एक्सीडेंट, आपस में टकराईं 2 बसें, 15 से अधिक घायल
इस माह में पहले भी हुआ सड़क हादसा
हाल ही में बुलढाणा (Buldhana) जिले में यह दूसरी बड़ी बस दुर्घटना है। बीते 1 जुलाई को, जिले में समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे (Samruddhi Mahamarg Expressway) पर जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें आग लगने से तीन बच्चों सहित कम से कम 25 लोगों की जलकर मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे। यह घटना राज्य के बुलढाणा जिले में तकरीबन 2 बजे हुई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया था और मरने वालों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा किया था। साथ ही, सीएम ने घटना की जांच के भी आदेश भी दिए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS