Earthquake: नेपाल में दो बार आए भूकंप के झटके, भारत का ये राज्य भी हिला

नेपाल में बीती रात भूकंप के एक नहीं दो बार झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में आए भूकंप के झटके उत्तराखंड तक महसूस हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रात एक से दो बजे के बीच एक के बाद एक दो बार भूकंप आया। भूकंप का केंद्र नेपाल का बागलुंग शहर था। जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 और 5.3 रही। इसके बाद 2 बजकर 19 मिनट पर उत्तराखंड में धरती कांप उठी।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात नेपाल से उत्तराखंड तक एक के बाद एक भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। नेपाल में 1 बजकर 23 मिनट के करीब दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वजह से वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद 2 बजकर 19 मिनट पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।
Nepal | Two earthquakes of 4.7 & 5.3 magnitudes respectively strike Nepal's Baglung between 1 & 2 AM (Local Time), no report of loss of lives & properties was reported
— ANI (@ANI) December 27, 2022
जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप के झटके न सिर्फ नेपाल बल्कि भारत के उत्तराखंड तक महसूस किए गए।। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रात 2 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे यहां भी लोगों में दहशत फैल गई। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, बीती रात नेपाल के बागलुंग जिले में 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप आए। आपको बता दें कि उत्तराखंड में दिसंबर में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। बीते दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप आया था। जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 40 रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS