गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका, दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

गुजरात में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं का एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुजरात (Gujarat) में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के करीब दो हफ्ते बाद गुजरात के पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। दोनों नेता दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भगवा स्कार्फ और टोपी भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए।
राजू परमार तीन बार, 1988 और 2006 के बीच गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे। दलित समुदाय के एक प्रमुख नेता राजू परमार ने एससी / एसटी के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया है। वहीं मेहसाणा में विजापुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन बार के विधायक रावल ने गुजरात में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया था। रावल 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीते थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी गुजरात का दौरा कर रहे हैं और जनता को लुभाने के लिए तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS