झारखंड में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित! दो सहेलियों के साथ 5 से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, ऐसे दिया घटना को अंजाम

झारखंड में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित! दो सहेलियों के साथ 5 से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, ऐसे दिया घटना को अंजाम
X
झारखंड के रांची की रहनी वाली दो सहेलियों को 5 से 6 लोनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक लड़की को पहले अपनी हवस (Rape in ranchi) का शिकार बनाया जाता और उसके बाद उसे छोड़ने के लिए उसके सामने उसी की सहेली को बुलाने की शर्त रखी जाती है। इसके बाद दो दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची शहर के तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक लड़की अपनी ननद के घर आई हुई थी। जब ननद ने अपने पड़ोसी से कहा कि इसे इसके घर छोड़ आओ तो बीच रास्ते में ही उस शख्स के जहन में शैतान बैठ गया और उसने लड़की को एक सुनसान जगह पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जब उसका इतने से मन नहीं भरा तो उसने अपने 5 और दोस्तों को बुलाया और फिर सभी ने मिलकर गैंगरेप किया।

इसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़िता के सामने शर्त रखी। उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी सहेली को बुलाएगी तो उसे छोड़ दिया जाएगा। इसलिए उसने अपने दोस्त को फोन किया और उसे बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों को अपनी अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी।

यह पूरा मामला धुरवा इलाके का बताया जा रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस तलाशी अभियान जारी रखे है। इसके बाद दोनों पीड़िता अपने आपबीती बताने के लिए थाने पहुंची। वहीं इन दोनों बच्चियों को मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक फरार है।

Tags

Next Story