ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

ओडिशा कंधमाल जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। ओडिशा पुलिस के प्रमुख अभय ने कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के नक्सल विरोधी पुलिस बल की एक टीम कंधमाल जिले के सिरला रिजर्व वन क्षेत्र में दस्त कर रही थी। इस दौरान माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस बलों ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी शुरू कर दी।
इस मुठभेड़ में पुलिस बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया है। दोनों माओवादियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। जिनमें एक पुरुष और एक महिला है। अभय ने कहा कि हमने एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन और दो देसी कट्टे भी जब्त किए हैं।
हालांकि, दोनों मृतक माओवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। डीजीपी ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने और ओडिशा सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS